एक संवाददाता, अप्रैल 17 -- बिहार के मधुबनी जिले के हरलखी में शुक्रवार को एक लड़की के टावर पर चढ़ने की वजह से घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा चला। तड़के 4 बजे अंधेरे में ही लड़की मोबाइल टावर पर चढ़ गई। जब वह ऊपर से रोने लगी तो लोग डरने लग गए। उन्हें लगा कि कोई भूत-प्रेत आ गया है। सुबह जब सूरज निकला और दिन खिलने लगा तो स्थानीय लोगों को टावर पर लड़की दिखाई दी। तब जाकर ग्रामीणों को वास्तविकता पता चली। लड़की टावर के बीच में खड़ी हुई थी। यह वाकया उमगांव-बेनीपट्टी मुख्य सड़क किनारे हरलाखी थाना क्षेत्र के कौआहा गांव का है। टावर पर चढ़ी लड़की को देखकर लोग अपने मोबाइल पर वीडियो बनाने लगे। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने डायल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचते ही लड़की और ऊपर चढ़कर टावर के शीर्ष हिस्से पर पहुंच गई। घं...