अंधेरा हो जाने के कारण पुल पर नहीं लग पाई सुरक्षा जाली
मिर्जापुर, जून 19 -- मिर्जापुर, संवाददाता । चुनार पक्का पुल पर गुरुवार को अंधेरा हो जाने के कारण सुरक्षा जाली लगवाने का कार्य नहीं शुरू हो पाया। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर और ठेकेदार शाम को चार बजे के करीब जाली लेकर पुल पर पहुंचे और बेल्डिंग करने के लिए जेनरेटर का इंतजाम करने में काफी समय लग गया। तब तक पुल पर अंधेरा हो गया। इससे जाली लगवाने का कार्य नहीं शुरू हो पाया। कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता जनार्दन सिंह यादव का कहना है कि शुक्रवार को सुबह दस बजे से कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसके लिए ठेकेदार को सख्त हिदायत दी गयी है। यह भी पढ़ें- चुनार पक्का पुल पर आज से लग सकती है सुरक्षा जालीपुल से खुदकुशी के मामले चुनार पक्का पुल का निर्माण वर्ष-2014 में पूरा कराया गया था। इस पुल के बन जाने के बाद चुनार नगर के लोगों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.