समस्तीपुर, अप्रैल 21 -- Bihar News: बिहार के समस्तीपुर जिले में बेखौफ बदमाशों ने सोमवार को दिनदहाड़े खूनी खेल खेलकर सनसनी फैला दी। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर भुआल गांव के पास पल्सर सवार तीन अपराधियों ने बुलेट से जा रहे दो युवकों को निशाना बनाया। बदमाशों ने दोनों युवकों को पहले रोका और फिर उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इस दुस्साहसिक वारदात में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।कब्रिस्तान तक खदेड़ मारी गोली प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भुसकौल निवासी उपेंद्र राय का पुत्र अमित कुमार उर्फ फेकन और जितवरिया निवासी सटन राय का पुत्र राजीव कुमार (25) बुलेट बाइक से जा रहे थे। तभी पल्सर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें जबरन रोक लिया। जान बचाने के लिए दोनों युवक अपनी गाड़ी सड़क किनारे छोड़ पास के कब्रिस्तान की ओर भाग...