बिहारशरीफ, जनवरी 30 -- थरथरी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र का बांसडीह गांव गुरुवार की शाम अंधाधुंध गोलीबारी से दहल गया। दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद एक गुट ने जमकर फायरिंग की। गोलियों की आवाज सुनकर गांव में अफरातफरी मच गयी। इस मामले में दोनों तरफ से 28 आरोपितों के खिलाफ एफआईआर करायी गयी है। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि एक गुट के राजबल्लभ प्रसाद ने 20 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी करायी है। इसमें 20 लोगों को आरोपित बनाया गया है। दूसरे गुट से संजय कुमार की पत्नी शोभा देवी ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा कराया है। मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.