सोनभद्र, फरवरी 12 -- सिंगरौली, हिन्दुस्तान संवाद। जिले के जियावन थाना क्षेत्र के अतरवा गांव में गुरुवार की भोर अंधविश्वास में दो लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूजा-पाठ के बहाने पड़ोसियों को बुलाकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। बीच-बचाव कर रहे दो लोगों पर भी आरोपी ने हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र के अतरवा गांव निवासी छत्रपति सिंह ने अपने पड़ोसियों को पूजा पाठ के बहाने अपने घर बुलाया। अंधविश्वास के शक में उसने धारदार हथियार से हमला कर पड़ोसी 50 वर्षीय फूल कुमारी सिंह और 65 वर्षीय कमला सिंह की निर्मम हत्या कर दी। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे सुमित्रा सिंह और र...