बुलंदशहर, मार्च 3 -- मंगलवार को आर्य समाज मंदिर में आचार्य इंद्राज शास्त्री, हेम सिंह, रमेश चंद्र आर्य, विनोद आर्य , डॉ ऋषि कुमार आर्य, योगेंद्र कुमार शर्मा द्वारा आर्य समाज मंदिर में होलिकात्सव पर वैदिक मंत्रों द्वारा यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आचार्य इंद्रराज शास्त्री ने कहा कि अंधविश्वास त्यागें वैदिक ज्ञान के रंग में रंगे ।हेमराज सिंह ने कहा की कुरीतियो के दहन वैदिक यज्ञ का संकल्प है। सभी आपसी मतभेद भुलाकर होली का त्योहार मनाए। रमेश चंद आर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर रमेश, पन्नालाल नीरज, ईश्वर चंद्र गोला, सुदेश, नटवर, त्रिलोकचंद, सुभाष, शीशराम आर्य, सुनील कुमार, शिवम, अनूप भाटी, बलदेव भटनागर एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.