अलीगढ़, जनवरी 31 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के तत्वाधान में शुक्रवार को अंधविश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम डीएवी इंटर कॉलेज में हुआ। इसमें विशेषज्ञों ने छात्रों को अंधविश्वास के विरुद्ध कई तरह के प्रयोग करके दिखाए। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पूरन सिंह, प्रो. दिलीप गुप्ता जिला समन्वयक राजीव कुमार अग्रवाल, प्रधानाचार्य डॉ. विपिन वार्ष्णेय, विज्ञान संचारक प्रमोद कुमार ने संयुक्त रूप से किया। डॉ. पूरन सिंह ने कहा कि अंधविश्वास को दूर करके विज्ञान को अपनाना चाहिए। विज्ञान संचारक प्रमोद कुमार ने अंधविश्वास के विरुद्ध कई तरह के प्रयोग करके विद्यार्थियों को दिखाए। उन्होंने पानी से दीपक जलाना, बिना जले अग्नि से नहाना, सिर पर चाय बनाना, जीभ पर कपूर ...