अंधविश्वास के खिलाफ जंग में आम जन की भूमिका पर हुई चर्चा
पलामू, अगस्त 22 -- हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। शहर के एके सिंह कॉलेज में शुक्रवार को महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्थापक डॉ. नरेंद्र दाभोलकर के 13वें स्मृति दिवस पर राष्ट्रीय वैज्ञानिक चेतना दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ. राम सुभग सिंह की अध्यक्षता में अंधविश्वास के खिलाफ जंग में आम जन की भूमिका, विषय पर एकदिवसीय सेमिनार आयोजित हुआ। प्राचार्य ने कहा कि अंधविश्वास का स्वरूप भले अलग-अलग हो, लेकिन इससे मुक्ति का रास्ता वैज्ञानिक दृष्टिकोण है। बिना अनुभव, तर्क और प्रमाण के किसी घटना को सत्य नहीं मानना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से डॉ. नरेंद्र दाभोलकर के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज में वैज्ञानिक चेतना फैलाने और अंधविश्वास के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया।विशिष्ट यह भी पढ़ें- डॉ. नरेंद्र की शहादत को विज्ञान दिवस के रूप में मनाया अति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.