नई दिल्ली, अगस्त 5 -- UP News: यूपी के बाराबंकी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां देवा कस्बे की एक मजार पर झाड़-फूंक के नाम पर एक विवाहिता को 10 दिन तक खंभे से बांधकर रखा। लेकिन कथित इलाज के दौरान मंगलवार की रात उसकी मौत हो गई। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई और कार्रवाई करते हुए मृतका के पति, तांत्रिक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम लखनऊ के गोमतीनगर निवासी 33 साल की रूबी यादव की तबीयत बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे देर रात मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मानसिक बीमारी के उपचार के नाम पर उसे करीब 10 दिन से देवा में स्थित एक मजार पर ले जाया गया था यह मजार सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की दरगाह से अलग...