सोनभद्र, फरवरी 28 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बभनी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पूर्वी देवहार के खाड़ी टोला में बीमारी से एक माह पहले 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई थी। अब मृतक के पुत्रों ने अपने चाचा और चाची तथा उनकी बहू सहित दो अन्य पर भूत प्रेत करने का आरोप लगाया है। चार दिन से वे ओझाई कराकर उनके सिर से भूत भगाने का कार्य करा रहे हैं। मजे की बात यह है कि डायन अब एक पड़ोसी महिला को बनाया गया है। ओझा का दावा है कि वृद्ध की मौत के लिए एक महिला जिम्मेदार है, जो सबको भूत लगाने का मंत्र सिखाई है। उधर आरोपित के पुत्र का कहना है कि हमारी पत्नी और मां-बाप डायन नहीं है, लेकिन ओझा के कहने पर चार दिन से हम लोग भूत उतरवा रहे है। बताया कि ओझाई कराने से मना करेंगे तो बिरादरी के लोग हमें ही दोषी ठहराएंगे। ऐसे में मजबूरी है कि ओझा की बात ही मान ली जाए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.