चित्रकूट, जुलाई 20 -- चित्रकूट, संवाददाता। सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट ने विद्याधाम सभागार में अंधत्व निवारण के क्षेत्र में योगदान देने वाले समाजसेवियों का सम्मेलन आयोजित किया। जिसका शुभारंभ ट्रस्ट के डायरेक्टर डा ईलेश जैन, ऊषा जैन समेत अन्य अतिथियों ने रणछोड़ दास महाराज के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ किया। सभी ने दिवंगत डा बीके जैन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी।समाजसेवियों ने संकल्प लिया कि मोतियाबिंद सहित अन्य नेत्र रोगों के उपचार और मरीजों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के मौजूदा लक्ष्य को दोगुना करने के लिए निष्ठा व समर्पण के साथ कार्य करेंगे। डायरेक्टर डा ईलेश जैन ने कहा कि सद्गुरु की प्रेरणा से वह जानकीकुंड नेत्र चिकित्सालय की सभी गतिविधियों को अधिक गति देने का प्रयास कर रहे है। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्...