हरदोई, जनवरी 31 -- हरदोई। हरदोई-पिहानी रोड स्थित पूरा बहादुरपुर के बाबा मथुरा पुरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अंधता निवारण समिति के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं का नेत्र परीक्षण कर 55 बच्चों को निशुल्क चश्मे वितरित किए गए। जिला कार्यक्रम प्रबंधक नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिमन्यु चौधरी ने कार्यक्रम में बच्चों को चश्मा वितरित किए। उनके साथ नेत्र परीक्षण अधिकारी आदित्य त्रिपाठी, अखिलेश कुमार वर्मा, सहयोगी संजीव कुमार, समाजसेवी मुकेश शर्मा तथा विद्यालय प्रबंधक पंकज गुप्ता मौजूद रहे। वरिष्ठ नेत्र परीक्षण अधिकारी आदित्य त्रिपाठी ने बच्चों को दृष्टि दोष से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छात्र 20-20-20 फार्मूला अपनाएं, यानी हर 20 मिनट पढ़ाई के बाद 20 फीट दूर 20 सेकंड तक देखें, इससे आंखों को आराम मिलता है। ने...