अल्मोड़ा, मई 5 -- अल्मोड़ा। अंधड़ और बारिश के चलते अल्मोड़ा के महर्षि स्कूल के पास पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया। सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची टीम ने पेड़ के निस्तारण के प्रयास शुरू किए। घंटे भर की मशक्कत के बाद पेड़ को हटाया गया। इस दौरान मार्ग से यातायात बाधित रहा। इससे लोग परेशान रहे। टीम में एलएफएम योगेश कुकशाल, हरि सिंह, प्रियांशु कुमार, मनीषा गोस्वामी थे। यह भी पढ़ें- नौरंगिया-घुघली मार्ग पर गिरा पेड़, बाधित रहा आवागमन यह भी पढ़ें- तेज आंधी में टूटा पेड़ व विद्युत पोल, गांव अफरा तफरी यह भी पढ़ें- दर्जनों पेड़ गिरने से लगा जाम, बारिश रुकी तो और खराब हुए हालात

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...