अंधड़ प्रभावित परिवारों की मदद में जुटी रेडक्रॉस सोसायटी
बागेश्वर, मई 17 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। बागेश्वर में लगातार चल रही तेज हवा और अंधड़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए रेडक्रॉस सोसायटी लगातार राहत कार्यों में जुटी हुई है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री वितरित कर उनकी परेशानियां कम करने का प्रयास किया जा रहा है। रेडक्रॉस सोसायटी बागेश्वर की ओर से अब तक 15 प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा चुकी है। राहत सामग्री में कंबल, तिरपाल, किचन सेट सहित अन्य आवश्यक सामान शामिल हैं। यह सहायता खुलदौड़ी, ओख्याड़ी तोक, काफलिगैर, मंडलसेरा, अर्नसा, झटक्वाली, कांडा, कपकोट और गरुड़ क्षेत्र के प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई गई। रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण ने बताया कि जिले में खराब मौसम और तेज अंधड़ से प्रभावित लोगों की सहायता प्राथमिकता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.