मुरादाबाद, अप्रैल 21 -- मुरादाबाद। अप्रैल महीने के दस दिन तक अप्रत्याशित तौर पर फरवरी जैसी ठंड ने लोगों को हैरान किए रखा और अब अप्रैल के तीसरे हफ्ते में मई और जून जैसी झुलसाने वाली गर्मी आश्चर्यचकित कर रही है। मौसम विशेषज्ञों को अंदेशा है कि मौसम के मौजूदा झुलसाने वाले तेवर अगले एक हफ्ते तक शांत नहीं होने वाले हैं। यानि अभी एक हफ्ते तक झुलसाने वाली गर्मी से कोई खास राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने मुरादाबाद समेत पश्चिमी यूपी के लिए जो यलो अलर्ट जारी किया है उसके मुताबिक अगले चार दिन तक लू की लहर यानि हीट वेव के हालात बने रहेंगे। यह भी पढ़ें- गर्मी में यह बचाव करें तो मिलेगी राहत इसके बाद अगले दो से तीन दिनों में भी मौसम के शुष्क ही रहने की संभावना जाहिर की है। मौसम के शुष्क रहने की स्थिति में इस झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने ...