धनबाद, फरवरी 28 -- धनबाद नगर निगम के वार्ड पार्षद चुनाव में कई बड़ा उलटफेर हुआ है। तीन बार के पार्षद निर्मल मुखर्जी, वार्ड नंबर 21 की पार्षद अंदिला देवी और वार्ड नंबर 52 की पार्षद प्रियंका देवी को हार का सामना करना पड़ा। वहीं झरिया अंचल के वार्ड नंबर 36 से सुमन देवी अगवाल ने 32 वोटों से चुनाव जीत लिया। पहले दिन सबसे कम वोटों से चुनाव जीतने वाली पार्षद बन गई। नगर निगम चुनाव में इस बार वार्ड पार्षद चुनाव को लेकर बहुत खींचतान थी। कई पूर्व पार्षदों ने अपनी कुर्सी बरकरार रखने में कामयाबी हासिल की। वार्ड नंबर 16 की पार्षद अरूणा कुमारी ने कड़े संघर्ष में अनिता कुमारी को हराया। वार्ड नंबर 6 में विधायक मथुरा महतो के छोटे भाई स्व. प्यारेलाल महतो की पत्नी कल्पना महतो ने चुनाव में जीत दर्ज की। 2010 में इसी वार्ड से प्यारेलाल महतो ने पार्षद का चुनाव ज...