अंदावा के केंद्र पर परीक्षा देने पहुंच गए दर्जनों अभ्यर्थी
प्रयागराज, मई 27 -- हनुमानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) कांस्टेबल जीडी की भर्ती परीक्षा देने के लिए बुधवार को भी दर्जनों अभ्यर्थी अंदावा स्थित सुनीता सिंह सीता सिंह महिला महाविद्यालय के आई टेक जोन सेंटर पहुंच गए। यहां उन्हें परीक्षा निरस्त होने की जानकारी दी गई। यह सुनकर अभ्यर्थी आक्रोशित हो गए, लेकिन पुलिस की सतर्कता से कोई बवाल नहीं हुआ। सेंटर पर एसीपी थरवई के साथ सरायइनायत पुलिस तैनात रही है।बता दें कि परीक्षा के पहले दिन सोमवार को इस सेंटर पर उपलब्ध कंप्यूटरों से दोगुने अभ्यर्थियों को सेंटर आवंटित होने तथा दूसरे दिन मंगलवार को सर्वर धीमा एवं समय से पूर्व कंप्यूटर स्क्रीन का ब्लैंक होने पर अभ्यर्थियों ने जमकर बवाल किया था। यह भी पढ़ें- SSC GD Constable Exam : स्क्रीन ब्लैंक होने पर बिफरे जीडी भर्ती परीक्षार्थी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.