नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल की चिंता पर भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत ने साफ साफ कह दिया है कि भारत अपने अंदरूनी मामलों में दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं करेगा। भारत ने यह भी कहा है कि अगर किसी को कोई गलतफहमी है तो भारत बातचीत करके उसे दूर कर देगा। इससे पहले भारतीय मूल की डेमोक्रेटिक सांसद प्रमिला जयपाल ने भारत में SIR की प्रक्रिया और मतदाता सूची से कथित 13 करोड़ लोगों के नाम हटाए जाने को लेकर चिंता जताई थी। अमेरिकी सांसद की इस टिप्पणी पर अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने दो टूक जवाब दिया। भारतीय राजदूत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रमिला के पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा, "भारत की चुनावी और राजनीतिक प्रक्रियाओं पर प्रमिला जयपाल की टिप्पणियां भारत के आंतरिक मामलों में अस्वीकार्य हस्तक्षेप हैं।" यह भी...