कानपुर, मई 23 -- सरसौल। महाराजपुर में अनाथ बच्चों को शनिवार को अंत्योदय राशन कार्ड बनकर मिल गया। एसडीएम के निर्देश पर कोटेदार ने घर पहुंचकर बच्चों को कार्ड सौंपा। वहीं व्यापारियों की मदद से निर्माण सामग्री मौके पर पहुंचने लगी। महाराजपुर में अनाथ बच्चों की जिंदगी अब खुशियों से भर गई है। आदर्श व्यापार मंडल जनसहयोग से बच्चों के लिए नए घर का निर्माण कराएगा। शनिवार शाम से निर्माण सामग्री मौके पर पहुंचने लगी थी।रविवार शाम भूमि पूजन होगा। उसके बार घर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने बताया एक माह में बच्चों को नया घर बनाकर दे दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- विधानसभा अध्यक्ष ने बच्चों को दी 40 हजार की आर्थिक सहायता एसडीएम नर्वल विवेक मिश्रा ने शनिवार को बच्चों का अंत्योदय राशन कार्ड जारी करा दिया। कोटेदार ने ...