गुड़गांव, जुलाई 24 -- गुरुग्राम। बादशाहपुर के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बॉयज), बादशाहपुर में 26 जुलाई को मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले स्टॉलों के माध्यम से पात्र नागरिकों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। बादशाहपुर के एसडीएम संजीव सिंगला ने बताया कि पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए मौके पर ही आवश्यक मार्गदर्शन, आवेदन और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...