अंत्योदय के जरिए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना होगा विकास का लाभ
गया, सितम्बर 24 -- मगध विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान एवं लोक प्रशासन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर भाषण प्रतियोगिता हुई। 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों में व्यक्ति, समाज और राष्ट्र : समकालीन संदर्भ में प्रासंगिकता' विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों और शोधार्थियों ने उनके विचारों के विभिन्न पक्षों को सामने रखा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ।
प्रतियोगिता का उद्देश्य अध्यक्षता करते हुए राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. अंजनी कुमार घोष ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के बीच संतुलित संबंध की अवधारणा प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि बढ़ते उपभोक्तावाद, आर्थिक-सामाजिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.