धनबाद, अप्रैल 7 -- झरिया, प्रतिनिधि। स्थानीय श्री अग्रवाल धर्मशाला में भाजपा झरिया नगर की ओर से आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि धनबाद सांसद ढुलू महतो और पूर्व सांसद पीएन सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद पीएन सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ता के चरित्र का निर्माण होता है। उन्होंने प्रधानमंत्री जनधन योजना को अंत्योदय की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। सांसद ढुलू महतो ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश 'अंत्योदय से आत्मनिर्भरता' की ओर बढ़ रहा है और विकास अब केवल घोषणा नहीं बल्कि परिणाम आधारित प्रशासन का पर्याय बन चुका है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि भाजपा केवल सत्ता के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा, सम...