बांदा, मार्च 20 -- बांदा। संवाददाता महोबा जिले के चरखारी तहसीलदार की मौजूदगी में उच्च प्राथमिक विद्यालय रमपुरवा में अंत्योदय उत्थान केंद्र का शुभारंभ किया गया।शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम बताया। कहा कि बच्चा केवल अभावों के कारण अपने भविष्य से वंचित न रह जाए। यह जिम्मेदारी अब पूरे समाज की है। रमपुरवा से उठी यह शिक्षा की लौ अब दूर तक उजाला फैलाने को तैयार है। उपस्थित जनसमूह में टीम संकल्प के संरक्षक मुख्य अतिथि चरखारी तहसीलदार रामानंद मिश्र ने कहा कोई बच्चा गरीब नहीं होता ,अभिवावक हो सकते है। इस दौरान मौजूदा बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। फाउंडेशन के प्रभारी आचार्य देवदत्त, गोविन्द बिहारी विश्वकर्मा, निर्मल प्रकाश, आनंद अग्रहरि, विकास सोनी, अरविंद, राजाभैया, रामेश्वर यादव, क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.