बागपत, जनवरी 5 -- बागपत। डीएम अस्मिता लाल ने सोमवार को सुल्तानपुर हटाना गांव का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गांव में गंदगी फैली मिली। जिस पर उन्होंने नाराजगती जताते हुए अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी। सोमवार की सुबह डीएम सुल्तानपुर हटाना गांव में 24 लाख 36 हजार रुपये की लागत से निर्मित अंत्येष्टि स्थल पर पहुंची। मौके पर गंदगी, अव्यवस्थित परिसर और मानकों की अनदेखी पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। अधिकारियों को निर्देश दिए कि अंत्येष्टि स्थल तक पहुंचने वाले कच्चे मार्ग को तत्काल पक्का कराया जाए। मार्ग की लेवलिंग एवं समतलीकरण कराया जाए, साथ ही स्थल पर सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इसके बाद उन्होंने गांव का भृमण किया। गांव में भी जगह-जगह कूड़े के ढेर, नाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.