औरैया, फरवरी 27 -- औरैया, संवाददाता। समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जनपद मुख्यालय ककोर पहुंचकर जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी को पांच सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अंत्येष्टि स्थलों के समतलीकरण व स्नान कुंड के जीर्णोद्धार की मांग उठाई। समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि यमुना तट पर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की लगभग दस अंत्येष्टियां प्रतिदिन होती हैं और हजारों लोगों का आवागमन रहता है। तट पर स्थित अंत्येष्टि स्थल बदहाल अवस्था में हैं तथा स्नान कुंड क्षतिग्रस्त होने से लोगों को अंतिम संस्कार और उसके बाद की धार्मिक क्रियाओं में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन में यमुना तट के समतलीकरण, स्नान कुंड के जीर्णोद्धार, गंदे नालों के गिरने पर रोक के लिए ...