अमरोहा, जून 18 -- अंत्येष्टि से लौट रहे युवकों की बाइक आगे चल रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में दो युवक घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात राज कपूर व मयराम सिंह निवासी गांव मऊ मय चक थाना अमरोहा देहात, तिगरी गंगा घाट पर परिचित की अंत्येष्टि के बाद बाइक द्वारा घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी । दोनों बाइक सवार घायल हो गए। ट्रैक्टर सवार लोगों ने घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में लाइट न होने की वजह से हादसा हुआ। दुर्घटना की जानकारी पर 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। अभी इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। थाना अध्यक्ष ने इस बाबत तहरीर न मिलने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.