औरैया, दिसम्बर 11 -- ननिहाल में मामा की अंत्येष्टि में शामिल होकर घर लौट रहे एक युवक की बुधवार देर शाम नेशनल हाईवे पर दर्दनाक मौत हो गई। अमरदीप ढावा के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक सड़क पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। कानपुर देहात के हरिहरपुर सिकंदरा निवासी 27 वर्षीय विकास कठेरिया पुत्र रमन बाबू मजदूरी कर अपने परिवार के आठ सदस्यों का भरण-पोषण कर रहा था। घर में पत्नी रश्मि के साथ तीन छोटे बच्चे छह वर्षीय रिद्धि, दो वर्षीय सिद्धि और चार वर्षीय विराट तथा बुजुर्ग माता-पिता और छोटे भाई हैं। पूरे परिवार की जिम्मेदारी विकास के कंधों पर ही थी। परिजनों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.