प्रयागराज, फरवरी 16 -- प्रयागराज। माघ मेला के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर भूले-भटके शिविर में सन्नाटा पसरा रहा। अपनों का साथ छूटने के बहुत कम श्रद्धालु भूले-भटके शिविर में पहुंचे। रविवार को शिविर में सबसे अधिक माघ मेला के दौरान गुम हुए लोगों की पूछताछ करने उनके परिजन पहुंचे। इनके अलावा कई ऐसे लोग भी अपनों का पता करने शिविर में आए जो अलग-अलग स्थानों से गायब हुए। माघ मेला में गायब हुए पुरुष व महिलाओं में सिर्फ निधि तीन दिन पहले मिली। अपने माता-पिता के साथ संगम स्नान करने आई निधि 25 जनवरी को लापता हुई थी। निधि को खोजने के लिए माता-पिता के साथ बहन और बहनोई भी कई दिन तक संगम क्षेत्र के शिविरों में रहे। लगभग चार दिन पहले निधि पटना में मिली। बताया जा रहा है कि निधि अपने रिश्तेदार के घर चली गई थी। इनके अलावा माघ मेला में गुम हुए रोशन लाल केव...