सहारनपुर, अगस्त 25 -- सरसावा। सावन के अंतिम सोमवार पर सरसावा क्षेत्र के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में भोलेनाथ के जयकारों के बीच भक्तों ने पंचामृत से जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। नकुड़ रोड स्थित महाभारत कालीन प्राचीन सिद्धपीठ श्री बनखंडी महादेव मंदिर में तड़के चार बजे से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने भगवान शिव को पंचामृत, बेलपत्र, फल-फूल, पान और सुपारी अर्पित कर विधि-विधान से पूजन किया। मंदिर परिसर में दिनभर हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे और वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंदिर के पुजारी अनिल कौशिक ने कहा कि सावन भगवान शिव को प्रिय है। यह भी पढ़ें- Hathras News: 108 यजमानों ने किया पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक इस माह श्रद्धा से शिव ...