अंतिम सोमवारी पर रहेगी विशेष सुरक्षा व्यवस्था
सहरसा, अगस्त 23 -- सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। सावन की अंतिम सोमवारी पर बाबा मटेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण की तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार शाम एसपी विक्रम सिहाग और डीडीसी गौरव कुमार ने बाबा मटेश्वर धाम पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। न्यास समिति के उपाध्यक्ष मुन्ना भगत ने मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से एसपी को अवगत कराया। उन्होंने अंतिम सोमवारी पर संभावित भीड़ को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को और बेहतर कराने की मांग की। प्रशासन की ओर से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Katihar News: सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर काढ़ागोला गंगा घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम अधिकारियों ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.