देवघर, अगस्त 24 -- देवघर। श्रावणी मेले की चौथी व अंतिम सोमवारी को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है। पिछली तीन सोमवारी की तरह अंतिम सोमवारी को लेकर भी सभी पुलिस अधिकारी व बलों की ड्यूटी 8 के बजाय 12 घंटे की लगायी जा रही है। लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के देवघर पहुंचने की संभावना को देखते हुए एसपी प्रवीण पुष्कर ने रविवार सुबह बाबा वैद्यनाथ मंदिर परिसर से लेकर कांवरिया पथ तक क्षेत्र भ्रमण कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। ऑन ड्यूटी पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बाबा मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, कतार व्यवस्था, शिवगंगा क्षेत्र, मेला क्षेत्र सहित कांवरिया पथ के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधिकारियों स...