मुंगेर, अगस्त 24 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि।विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 की अंतिम सोमवारी और बीते दिनों लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में हुई भगदड़ की घटना को देखते हुए रेल जिला जमालपुर पुरी तरह हाई अलर्ट मोड पर है। अंतिम सोमवारी पर हजारों कांवरियों के जमालपुर स्टेशन पहुंचने की संभावना को देखते हुए रेल पुलिस ने रविवार को डॉग स्क्वाड के साथ सघन जांच अभियान चलाया। रेल थाना जमालपुर के एसएचओ स्वराज कुमार की अगुवाई में एसआई मुन्ना कुमार और एएसआई अमरेश कुमार सिंह की टीम ने स्टेशन परिसर, सभी प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, प्रवेश एवं निकास द्वार समेत अन्य संवेदनशील स्थानों की गहन जांच की। डॉग स्क्वाड की मदद से यात्रियों के सामान की भी बारीकी से जांच की गई। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: चौथी सोमवारी पर अशोक धाम में चाक-चौबंद व्यवस्था इस दौरान संदिग्ध गतिवि...