अंतिम सोमवारी आज, शिवालयों में तैयारी हुई पूरी
भागलपुर, अगस्त 24 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सावन की चौथी और अंतिम सोमवारी को लेकर शहर के प्रमुख शिवालय सज-धजकर तैयार हो गए हैं। बाबा बूढ़ानाथ मंदिर, भूतनाथ मंदिर, शिवशक्ति मंदिर, नागेश्वर मणि महादेव मंदिर, गोपेश्वर महादेव, कुपेश्वर महादेव समेत विभिन्न शिवालय में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। प्रमुख शिवालयों में बैरिकेडिंग और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही गंगाजल और जलपात्र की भी व्यवस्था की गई है। वहीं अंतिम सोमवारी पर प्रमुख शिवालयों में भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना और शृंगार किया जाएगा। सालेपुर स्थित नागेश्वर मणि महादेव मंदिर के मुख्य पंडित ऋषिकेश पांडे ने बताया कि अंतिम सोमवारी को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यह भी पढ़ें- आज सावन की अंतिम सोमवारी पर रहेगी कड़ी सुरक्षा सोमवार को शाम चार बजे से सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.