कानपुर, मार्च 31 -- कानपुर देहात,संवाददाता। अकबरपुर क्षेत्र के बारा में बने टोल प्लाजा को कैशलेस व्यवस्था शुरु करने के पहले ही केन्द्र सरकार की ओर से एक महीने बढ़ाने का निर्देश जारी हो गया। इससे वाहन चालक अभी एक माह कैश देकर भी टोल पार कर सकेंगें। इधर रात से वाहनों को अब फास्टैग पर नई बढ़ी दरों से भुगतान भी करना पड़ा।एनएचएआई की ओर से संचालित बारा टोल प्लाजा की नई दरों से मासिक स्थानीय पास से लेकर ट्रिप आधारित पास धारकों पर भी प्रभाव पड़ा है। टोल से गुजरने वाले वाहन चालकों को अब फास्टैग के बिना आवागमन के लिए क्यूआर कोड के जरिए भुगतान करने का निर्देश दिया गया था,लेकिन केन्द्र सरकार ने फिलहाल टोल पर कैशलेस व्यवस्था को एक महीने टाल दिया है। हालांकि टोल पर नई दरों में बढ़ोत्तरी का आर्थिक बोझ सभी वाहन चालकों पर पड़ना तय है। बारा टोल से प्रतिदिन 25 से...