बिहारशरीफ, अप्रैल 14 -- बिहारशरीफ। शहर के टाउन हॉल में ईमादपुर मोहल्ले की ओर से बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए रामजतन राव आर्य ने कहा कि वे एक महान समाज सुधारक, अर्थशास्त्री व दलितों के मसीहा थे। रामवीर कुमार ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा का पूरा देश कृतज्ञ है। राज कुमार, सुनील रविदास ने कहा कि जन्म से लेकर जीवन के अंतिम समय तक समतामूलक की लड़ाई लड़ते रहें। इस मौके पर मुन्नी, कृष्णा रविदास, धर्मजीत रविदास, रामकृष्ण रविदास, शिवचरण पासवान, श्रवण रविदास आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- डॉ. आम्बेडकर ने दिलाया वंचितों को अधिकार : डॉ. संजीत यह भी पढ़ें- संविधान निर्माता के चित्र पर चढ़ाए फूल यह भी पढ़ें- भारतीय संविधान निर्माताओं में से प्रमुख थे डां भीमराव आंबेडकर: जय प्रकाश भाई पटेल

हिंदी हिन्द...