लखनऊ, जनवरी 6 -- पड़ोसी के अंतिम संस्कार से भैंसाकुंड से लौट रहे युवक पर रंजिश के चलते असलहों व लाठी-डंडों से लैस नौ लोगों ने कातिलाना हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित ने पांच नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वजीरगंज के राणा प्रताप मार्ग स्थित हनुमत धाम आश्रम निवासी हरेराम सिंह के मुताबिक तीन जनवरी को वह मोहल्ले के ही एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने भैंसाकुंड गए थे। वहां से वापस होते समय कुछ दूरी पर हजरतगंज इलाके में रंजिश के चलते उनपर दबंगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि दो हमलावर हाथ में पिस्तौल लिए हुए थे और अनय लोग लाठी, डंडे व नुकीले हथियारों से लैस थे। आरोप है कि हमलावरों ने ताबड़तोड़ हमला कर उनके बुरी तरह घायल कर दिया। घटन...