गौरीगंज, जनवरी 8 -- भादर। संवाददाता भाभी के शव का अंतिम संस्कार करके घर पहुंचे परिजनों पर देर रात दूसरे पक्ष के लोगों ने पहले से चले आ रहे भूमि विवाद में घात लगाकर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। रामगंज थाना क्षेत्र के ढेमा गांव में बुधवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे पहले से घात लगाकर पहुंचे विपक्षियों ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार और लोहे की राड से हमला कर लहूलुहान कर दिया। अचानक हुए हमले में एक ही पक्ष के 25वर्षीय शिवम वर्मा पुत्र त्रिवेणी वर्मा,35 वर्षीय राजबहादुर वर्मा पुत्र रामसुख वर्मा,45 वर्षीय कौशल्या देवी पत्नी राधेश्याम वर्मा,40 वर्षीय यशोदा देवी पत्नी हरकेश वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि परिवार के दो अन्य सदस्यों को मामूली चोटे भी आयी।...