अंतिम संस्कार से पहले पिंडदान स्थल पर विवाद, खेत मालिक से कहासुनी, शव लेकर थाने पहुंचे ग्रामीण
बिजनौर, जुलाई 24 -- Bijnor News: यूपी के बिजनौर जिले में पिंडदान स्थल पर शव रखने को लेकर खेत मालिक और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। काफी देर तक दोनों के बीच कहासुनी होती रही। विवाद बढ़ा तो ग्रामीण शव को वाहन में लेकर थाने पहुंच गए। प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने जांच कर समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हो गए और शव को अंतिम संस्कार के लिए गंगा बैराज घाट ले गए। गांव कुंडा बागेन के ग्रामीणों ने कुछ समय पहले नहर पटरी के पास गांव कुम्हारपुरा निवासी एक किसान के खेत के पास पिंडदान स्थल का निर्माण कराया था। खेत स्वामी का आरोप है कि उसने निर्माण के समय ही खेत के पास पिंडदान स्थल बनाए जाने का विरोध किया था और पुलिस से शिकायत की थी। शुक्रवार को गांव कुंडा बागेन निवासी 90 वर्षीय परमेश्वरी देवी का निधन हो गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.