कानपुर, मार्च 14 -- कानपुर, संवाददाता। हनुमंत विहार में तीन दिन से बीमार चल रहे युवक की मौत हो गई। अंतिम संस्कार के लिए शव को नहलाते वक्त परिजन को शरीर में चोट के निशान दिखे। जिसके बाद परिवार ने मारपीट के कारण मौत होने की आशंका जताकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। खाड़ेपुर निवासी 28 वर्षीय अशोक सोनकर प्लंबर थे। परिवार में मां कुसुमा देवी, तीन भाई पुत्तन, चंद्रपाल व रवि हैं। परिजन ने बताया कि शुक्रवार रात को खाना खाने के बाद अशोक सो गया था। शनिवार को उसकी मौत के बाद परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इस बीच उसके शरीर में चोट के निशान देखकर उन्हें अशोक के साथ मारपीट होने का संदेह हुआ। जिसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को परिजन ने बताया कि अशोक जहां काम काम करता था। स...