अंतिम संस्कार में शामिल होने गए वृद्ध को सांप ने काटा,मौत
लखीमपुरखीरी, मई 12 -- खमरिया थाना क्षेत्र में शारदा नदी पर बने तटबंध के पास भिठौली गांव के एक वृद्ध को जहरीले सांप ने डस लिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक वृद्ध अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए शारदा नदी के तट पर गया था। खमरिया थाना क्षेत्र के भिठौली गांव की एक महिला की उसके ससुराल संदिग्ध मौत हो गई थी। मायके के लोग महिला का शव भिठौली ले आये थे। रविवार को परिजन महिला का शव अंतिम संस्कार के लिए शारदा नदी के तट पर ले गए थे। अंतिम से संस्कार में शामिल होने के लिए भिठौली गांव के श्रीपाल गौतम (65) पुत्र तुलसीराम भी गए थे। शारदा तटबंध के पास श्रीपाल को जहरीले सांप ने काट लिया। परिजनों ने श्रीपाल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान श्रीपाल की मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.