मेरठ, जून 2 -- अनुष्का की हत्या और उसकी लाश की दुर्गति को लेकर पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगे हैं। अंतिम संस्कार के दौरान भी इसी बात को लेकर परिजन और ग्रामीणों का गुस्सा भड़का हुआ था। डेढ़ महीने तक परिजन थाने के चक्कर लगाते रहे, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। पुलिस पीड़ित परिवार को टरकाती रही और छानबीन की बात करती रही। आरोपी को पहले भी पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था, लेकिन उसे छोड़ दिया गया। साफ है कि पुलिस की लापरवाही के चलते डेढ़ महीने तक नेशनल कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का की लाश नाले में सड़ती रही। इसी प्रकरण को लेकर जल्द ही पीड़ित परिवार के साथ विधायक अतुल प्रधान मेरठ एडीजी से शिकायत करेंगे。 यह भी पढ़ें- कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल के अंतिम संस्कार में उमड़े ग्रामीणअंतिम संस्कार के बाद का माहौल सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में...