संवाददाता, जून 24 -- संभल के थाना बनियाठेर क्षेत्र के मोहल्ला अशोक नगर में मंगलवार सुबह एक सूने मकान की चौखट पर 61 वर्षीय बुजुर्ग किशनपाल का शव पड़ा मिला। यह सिर्फ एक बुजुर्ग की मौत की खबर नहीं है, बल्कि उस अभागे पिता की दर्दभरी दास्तान है, जिसने पांच साल पहले सड़क हादसे में अपने इकलौते बेटे को खो दिया था और महज तीन महीने पहले पत्नी के निधन के बाद अकेलेपन के सहारे जिंदगी काट रहा था। दुखद यह रहा कि पिता की मौत की सूचना मिलने के बाद भी उनकी तीनों शादीशुदा बेटियां अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार में शामिल होने नहीं पहुंचीं। बाद में बदायूं से बहनोई के पहुंचने पर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कराई गई और उन्होंने ही किशनपाल को मुखाग्नि दी। मूल रूप से कुमारपुर गुमरिया निवासी किशनपाल (61) पेशे से किसान थे। करीब 10 वर्ष पहले गुमथ...