संवाददाता, मार्च 20 -- कानपुर के रेउना थाना क्षेत्र शाखा जनवारा गांव में गुरुवार दोपहर हुए सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। अंतिम संस्कार में जाते समय दूध लदे टैंकर ने टक्कर मार दी। इसके बाद सड़क पर गिरे तीनों युवकों को रौंद दिया। परिजनों व ग्रामीणों ने घटनास्थल पर शव रखकर जाम लगा दिया। दो बीघा जमीन, आवास और पांच लाख मुआवजे के लिखित आश्वासन पर शांत हुए। घाटमपुर के नौबस्ता पश्चिमी मोहल्ला निवासी 70 वर्षीय प्रेमा देवी और इसी मोहल्ले की 19 वर्षीय श्रृष्टि की बुधवार को बीमारी से मौत हो गई थी। उन्ही के अंतिम संस्कार में जाने के लिए पड़ोसी 35 वर्षीय बलवान चचेरे भाई 32 वर्षीय अजय और दोस्त 20 वर्षीय सूरज के साथ बाइक से घाट जा रहा था। जनवारा गांव के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने के चक्कर में दूध के टैंकर ने तीनों को रौंद द...