बदायूं, जून 23 -- कछला गंगा घाट पर अंतिम संस्कार में गया युवक गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब गया। घाट पर मौजूद लोगों और गोताखोरों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मामला उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला गंगा घाट का है। गांव पीयरखंदना निवासी 35 वर्षीय शेर सिंह पुत्र दोदराज गांव के एक व्यक्ति के निधन के बाद उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ग्रामीणों के साथ कछला गंगा घाट गया था। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शेर सिंह गंगा में स्नान करने लगा। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में पहुंच गया और डूबने लगा। देखते ही देखते वह पानी में लापता हो गया, जिससे घाट पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में चीखपुकार शुरू हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...