गाजीपुर, जून 27 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। शहर कोतवाली के पोस्ता घाट गंगा घाट पर शनिवार दोपहर अंतिम संस्कार में शामिल होने आया 15 वर्षीय किशोर गंगा में स्नान करने के दौरान डूब गया। उसे बचाने के लिए नदी में उतरे तीन युवकों भी डूबने लगे लेकिन लोगों और नाविकों ने बांस के सहारे तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार बिरनो थाना क्षेत्र के पलिया गांव की एक वृद्ध महिला का निधन हो गया था। अंतिम संस्कार के लिए गांव के लोग गाजीपुर के पोस्ता घाट स्थित श्मशान घाट पहुंचे थे। चिता को मुखाग्नि देने के बाद गांव के अमन राम, प्रियांशु, शालू और अभिषेक गंगा स्नान करने चले गए। इसी दौरान शालू नामक युवक डूबने लगा तो 15 वर्षीय अमन राम पुत्र राजेश, प्रियांशु और अभिषेक बचाने के लिए गंगा में कूद गए। लेकिन चारों डूबने लगे। प्रियांशु को उसके पिता न...