अंतिम संस्कार के बाद जीवित लापता युवती ने वीडियो किया वायरल
मुजफ्फरपुर, मई 13 -- मुजफ्फरपुर। करजा थाना इलाके की कथित अपह्रत युवती ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो वायरल किया है। इसमें वह कह रही है कि वह अपनी मर्जी से घर से निकली और प्रेमी से शादी कर ली है। उसके पति के परिवार वालों को परेशान किया जा रहा है। वह बयान दे रही है कि उसके परिजन उसकी और उसके प्रेमी की हत्या कर सकते हैं। यदि कुछ होता है तो इसके लिए उसके परिजन जिम्मेवार होंगे। बता दे कि बीते रविवार को उसके परिजनों ने प्रेम विवाह से नाराज होकर जीवित युवती का अंतिम संस्कार कर दिया था। उसका प्रतिकात्मक अर्थी जुलूस भी निकाला था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.