कदौरा (उरई), फरवरी 5 -- यूपी के उरई में वृद्ध के अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से श्मशान घाट पर अफरातफरी मच गई। इसमें महिलाओं और बुजुर्गों समेत 50 से अधिक लोग मधुमक्खियों के डंक का शिकार हो गए और बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जबकि, हमले से छह लोग मौके पर बेहोश हो गए। बुधवार रात कदौरा थाना क्षेत्र के डालेपुरवा निवासी 78 वर्षीय वीर सिंह का निधन हो गया था। गुरुवार दोपहर परिजन और ग्रामीण अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट पहुंचे। अंतिम संस्कार की तैयारियों के दौरान उपलों के धुएं से श्मशान घाट के पास स्थित पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्तों से मधुमक्खियों का झुंड निकल पड़ा और वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। अचानक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.