गाजीपुर, अप्रैल 14 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जौनपुर के डोभी स्थित मझिली गांव से शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए सैदपुर के जौहरगंज स्थित श्मशान घाट आ रहा तेज रफ्तार मैजिक वाहन मंगलवार को क्षेत्र के जौनपुर-बिहारीगंज मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में अंतिम संस्कार करने जा रहे वृद्ध सहित सात लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए फौरन सैदपुर सीएचसी लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर दो को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मझिली गांव में किसी की मौत हो गई थी। ऐसे में उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए सभी लेकर जौहरगंज जा रहे थे। इस बीच शामिल होने के लिए जा रहे लोगों की मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उस पर सवार मझिली के ही 65 वर्षीय अलगू राजभर, 60 वर्षीय पोल्हावन, उनके छोटे भाई 55 वर्षीय नानक पुत्र जनक, 16 वर्षीय रोशन पुत्र रमेश, 55 वर्...