लोहरदगा, अप्रैल 19 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिला सेवा भारती ने रविवार को चुन्नीलाल स्कूल परिसर में फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डा कुमुद अग्रवाल,उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल एवं समाजसेवी मुकेश गुप्ता ने भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया। इसमें 34 लोगों का इलाज किया गया। जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने कहा कि हम सभी का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना है। लोग समय रहते अपनी बीमारियों की पहचान कर उपचार करा रहें है। सकारात्मक सोच स्वस्थ जीवन की कुंजी है जबकि नकारात्मकता तनाव और बीमारियों को जन्म देती है। सेवा भारती शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी ऐसे शिविरों के माध्यम से सेवा कार्य करती रही है। डॉ कुमुद अग्रवाल ने लोगों को जागरुक करते ह...