प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 4 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जनपद के जिलाधिकारी रहे शिव सहाय अस्वथी का तबादला रविवार देररात हो गया था। सोमवार शाम को नवागत जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने कोषागार में निवर्तमान डीएम शिव सहाय अवस्थी से डबल लॉक का चार्ज लिया। इसके बाद डीएम ने कोषागार कार्यालय में मार्च पास्ट की सलामी ली। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में नवागत डीएम अभिषेक पांडेय ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप टीम भावना के साथ कार्य किया जाएगा और अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता होगी। जीरो टॉलरेन्स की नीति के तहत कार्य किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने अपने प्रशासनिक अनुभव साझा किए। बताया कि वह मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले हैं। प्रतापगढ़ आने से पूर्व वे उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद में अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त ...